The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतागढ़ के आसपास के ग्रामीण नारायणपुर जिला में शामिल करने की मांग को ले पहुंचे जनदर्शन में

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर इधर धरना जारी है तो वहीं दूसरी ओर अंतागढ़ ब्लाक के ही कई गांव के ग्रामीण लगातार नारायणपुर जिले में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है वहीं धरने पर बैठे जनप्रतिनिधी व अंतागढ़वासी जोकि अन्तागढ़ को जिला बनाने की मांग पर अड़े है इस मसले को सुलझाने में असफल नजर आ रहे है।सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में अंतागढ़ ब्लॉक के गांव हुचाड़ी, गावड़ी, देवगांव, कोटकुरसा के ग्रामीणों ने नारायणपुर जिला में शामिल करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गांवों के पेन पुरखा देवता भी नारायणपुर में ही हैं. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गांवों की दूरी नारायणपुर से महज 20-30 किमी है. जबकि जिला मुख्यालय कांकेर व अंतागढ़ पहुंचने लंबी दूरी तय करना पड़ता है. शिकायत करने के दौरान रामसिंह कावड़े, सुंदर कुमेटी, मंगतू सलाम, सुद्धू कावड़े, सुकमू कावड़े, जयराम कावड़े, अनिल नुरेटी आदि मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor