The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

किसानों की मांग को कलेक्टर में किया पूरा, लिंक कोर्ट शुरू होने से लखनपुरी के किसानों ने जिला प्रशासन का माना आभार

Spread the love

कांकेर। लखनपुरी क्षेत्र के आसपास के सैकड़ों किसानों द्वारा पिछले दिनों कांकेर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उप तहसील लिंक कोर्ट खोलने व सूखा ग्रस्त का मुवाजा देने आवेदन दिया गया था। कलेक्टर चंदन कुमार ने किसानों की समस्या को देखते हुए तत्काल लिंक कोर्ट शुरु करने के निर्देश के बाद शनिवार से लखनपुरी में लिंक कोर्ट चालू हो गया है जिसके लिए लखनपुरी किसान कल्याण समिति विजय ठाकुर, एकांत दुबे आनंद ठाकुर ,नरेश नाग ,शिव कोराम ,सेवक जुरी ,राम प्रसाद ग्राम पटेल विनोद साहू सरपंच चंपावटी किसान साथियों ने कांकेर कलेक्टर व जिला प्रशासन का आभार माना है। वहीं समिति के लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल से किसानों को राहत मिलेगी व आने वाले समय मे इसका लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor