Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार,नकदी हजारों रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त

Spread the love


तिल्दा-नेवरा। जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 9हजार 990 रुपये तथा ताश की 52 पत्ती जब्त की है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबीर से सूचना पर 23 अगस्त की शाम पुलिस ने वार्ड क्र0 14 शिव मंदिर के पास नेवरा आम जगह पर स्ट्रीट लाईट की रोशनी में बैठकर 52 पत्त्ती से रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरिओ को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से ताश की 52 पट्टी तथा नकदी 9990 रुपये जब्त किया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम . शरद निषाद पिता कृष्णा निषाद उम्र 20 वर्ष , लोकेश साहू पिता सोनसाय साहू उम्र 23 वर्ष ,अशोक बंजारे पिता संजीव बंजारे उम्र 49 वर्ष, प्रेमप्रकाश निषाद पिता उमेश निषाद उम्र 19 वर्ष ,अशोक पठारी पिता माखन उम्र 30 वर्ष सभी तिल्दा नेवरा जिला रायपुर के रहने वाले है। आरोपियों के कब्जे से 4100/रूपये फड से 5800/ जुमला 9900/ रूपये तथा 52 पत्ती ताश को मौके पर जप्त कर कब्जा लिया गया। जुआडियानों का यह कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित पाये जाने पर मौके पर गिरफतार कर मामला धारा जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor