The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तीन मकानों का ताला तोड़कर नगदी सहित सोने चांदी के गहने चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर । जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने सोमवार को तीन मकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपए व सोने चांदी के गहने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 , 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तोरला भाठापारा निवासी श्रीमती पीली बाई साहू 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार 22 अगस्त को प्रार्थी अपने मकान में ताला लगा कर देवरानी के यहां ग्राम खोरपा गई थी। शाम को वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला अंदर जाकर देखने पर पेटी में रखा हुआ सोने का मंगलसूत्र अंगूठी तथा चांदी के गहने पेटी में नहीं था। कुल कीमत करीब ₹10500 का सामान किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था । इसी तरह ग्राम तोरला भाठापारा निवासी रिखीराम तारक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है प्रार्थी तोरला बस स्टैंड के पास फल दुकान लगाता है। सोमवार 22 अगस्त को घर में ताला लगा कर उसकी पत्नी खाना पहुंचाने दुकान आई थी, वापस घर जाने पर दरवाजा खुला हुआ मिला तथा पेटी का ताला टूटा हुआ था । चेक करने पर उसमें रखा ₹25000 नकदी नहीं था। किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया ‌था । वही ग्राम घोंट गोबरा नवापारा भाठापारा निवासी भुवनेश्वर साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 22 अगस्त की दोपहर करीब 2:00 बजे वह घर खाना खाने आया तब कमरे का दरवाजा खुला हुआ मिला अंदर जाकर देखने पर पेटी में रखा मंगलसूत्र चांदी के गहने तथा नकदी 15 सो रुपए कुल जुमला 37000 की चोरी किसी ने कर ली थी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *