The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के परिणाम घोषित,डॉ.एकता चंद्राकर बनीं स्टेट टॉपर

Spread the love


रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने होम्यौपैथी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। डॉ एकता चंद्राकर ने परीक्षा मे टाप किया है। टाप थ्री में दो महिलाएं शामिल हैं। लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 20 पदों के लिए 60 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 28 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया गया।
उपरोक्त पद हेतु लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर 20 पद के विरूद्ध 15 पद पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची एवं अनुपूरक सूची जारी की गई है। चयन सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor