The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक ड्राइवर को लूटने में नाकाम होने पर किया चाकू से जानलेवा हमला,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


कोरबा जिले में एक ट्रक ड्राइवर को रोककर लूटने की कोशिश किये। रुपये मोबाइल नहीं देने पर बदमाशों ने चाकू मारकर ट्रक चालक को घायल कर दिया । मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
झारखंड का रहने वाला जितेंद्र विश्वकर्मा ट्रक ड्राइवर है। वो मानिकपुर कोयला खदान से कोयला लोडकर अनूपपुर के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह राताखार बाईपास के पास रुक कर गाड़ी चेक करने लगा था। इतने में एक युवक वहां पहुंचा उसके बाद वहां पर 2 और बाइक सवार भी मौके पर पहुंच गए ।
तीनों ने मिलकर ड्राइवर से पहले मोबाइल और पर्स मांगा। इस पर ड्राइवर ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद तीनों उसे गाली देकर मारपीट करने लगे। मगर ड्राइवर ने भी अपना बचाव किया, वह भी लड़ता रहा। कुछ देर बाद लुटेरों ने चाकू निकालकर उसके पेट में मार दिया। जिससे ड्राइवर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देकर तीनों लुटेरे मौके से भाग निकले।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर अपराध पंजीबद्व कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor