The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा अनिश्चतकालीन बंद एवं चक्काजाम करने के निर्णय को लिया गया वापस

Spread the love


राजनांदगांव। निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा मानपुर में कार्यालय खोलने की मांग को लेकर 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को अनिश्चितकालीन बंद तथा 2 सितंबर को चक्काजाम का आव्हान किया गया था। व्यापारिक संघ के सदस्य श्री विकास जैन ने बताया कि कलेक्टर श्री डोमन सिंह द्वारा जानकारी एवं बयान देने के बाद कि आने वाले समय में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी चर्चा कर शेष विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान निर्धारित करेंगे। शासन जिले के समग्र एवं समुचित विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के ओएसडी श्री एस जयवर्धन को ज्ञापन देने के बाद आश्वासन मिलने पर जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा अनिश्चतकालीन बंद एवं चक्काजाम करने के निर्णय को वापस ले लिया है। जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि वे नवनिर्मित जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शासन- प्रशासन का सहयोग करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor