बदहाल यातायात, कवर्धा शहर में कोई सिस्टम नही, कही भी कोई भी गाड़ी शहर में घूम रही
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा। कवर्धा शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरफ बदहाल हो चुकी है। यहां यातायात को लेकर कोई सिस्टम दिखाई नही देता है। कोई भी गाड़ी कभी भी शहर के भीतर दौड़ती हुई दिखाई देती है और ट्रैफिक पुलिस देखते ही रह जाते है। या मोबाइल या गप्पे मारने में व्यस्त रहते है।जी हाँ कवर्धा शहर में यातायात को दुरुस्त करने या लोगो को नियम कानून से चलने कोई सिस्टम पहल में नही लाया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है। तीन सवारी बाइक तो कभी भी सिग्नल तोड़कर वाहन दौड़ा रहे है। दस चक्का ट्रक हो या बड़ा ट्रेलर हो, शहर के अंदर कभी भी घुस जाता है और पूरे यातायात सिस्टम को तोड़ देता है। यातायात विभाग के जवान केवल औपचारिकता के लिए सड़क किनारे खड़े रहते है। उनके सामने से कोई भी वाहन गुजर जाए तो उन्हें पता भी नही रहता है। शहर के चारो तरफ बाईपास बना हुआ है। इसके बाद भी बड़े ट्रक व अन्य वाहन शहर के अंदर घूमते दिखाई देते है। इसके बाद भी यातायात विभाग कोई चलानी कार्रवाई तक नही करती है। इसके कारण शहर के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।