The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार यात्री बस कंटेनर से भिड़ी आधा दर्जन यात्री हुए घायल, लापरवाह बस व कंटेनर चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। बायपास बरदेभाटा मोड़ के पास आज एक आटो वाहन को बचाते यात्री बस कंटेनर से जा टकराई जिससे यात्री बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आयी हैं। जिसमें अधिक्तर महिलाएं शामिल है। घायलों को संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुछ को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मौके पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गयी थी। दुर्घटना में बस का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को भानुप्रतापपुर की ओर से सवारी लेकर गौरवपथ होते नये बस स्टैण्ड की ओर तेज रफ्तार यात्री बसआ रही थी तभी आगे मोड़ पर अचानक बस के सामने आटो आ जाने पर आटो को बचाते कंटेनर से जा टकराई आटो को बचाने बस चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे सामने बैठे यात्रियों के सिर व अन्य हिस्सों में चोटें आई है।घायलों में ललित कुमार पिता चेतन लाल उम्र 30 वर्ष निवासी दल्ली राजहरा, नरेन्द्र कुमार पिता नरसूराम 19 वर्ष कनेरा, सीता निषाद पति नरेन्द्र उम्र 30 वर्ष दुधावा, कुसुम फरदिया मावलीपारा उम्र 40 वर्ष, योगेश सिन्हा उम्र 46 वर्ष निवासी सांकरा नगरी, शंकर बाई जैन पति फु लसिंग जैन उम्र 70 वर्ष एमजीवार्ड कांकेर शामिल हैं। इस पूरे मामले में जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया ने बताया कि महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन कंटेनर वाहन व यात्री बस दोनों पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाये जाने पर सबंधित को वाहनों के लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए गये है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor