The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सापंच पर लाखों रुपए फर्जी बिल लगाकर निकालने का आरोप , ग्रामीणों ने सचिव को जमकर पीटा, पुलिस ने किया केस दर्ज

Spread the love

रायपुर/मरवाही । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ग्राम पंचायत सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामला ग्राम पंचायत में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार से जुड़ा है। मामला मरवाही के उसाढ़ गांव का है। सरपंच बहोर सिंह पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार करने का आरोप है। ग्रामीणों और पंचों ने बहोर सिंह पर पूर्व सचिव के साथ मिलीभगत कर बिना कोई काम कराए, फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए निकालने का आरोप लगाया है। बुधवार को पंचायत कार्यालय में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे और पंचों ने सरपंच को हटाने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसे पंचायत सचिव ने खारिज कर दिया। इसी पर गुस्साए ग्रामीणों ने सचिव के साथ जमकर मारपीट की है। सचिव ने शिकायत मरवाही थाने में दर्ज कराई । पुलिस ने जनपद सदस्य जगदीश खत्री, गणेश्वर पुरी, शिवमंगल सिंह, माधव सिंह, मानिकलाल, कन्हैया दुबे, तारालाल और जय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *