Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आज 18 केंद्रों में 2000 वैक्सीन की डोज दी जाएगी

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वर के निर्देशानुसार ब्लॉक के 18 केंद्रों में शुक्रवार 8 अक्टूबर को टीकाकरण किया जाएगा। कोविशील्ड वैक्सिन के लिए अलग-अलग कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं इनमें राजिम के लिए 250, फिंगेश्वर, रवेली, रोहिना के लिए 150 की संख्या में वैक्सिन दी जाएगी। कोमा, पोखरा, चौबेबांधा, कुरूसकेरा, तर्रा, बेलर, पतोरा, परसट्ठी, जामगांव, खपरी, राजकट्टी, बोरिद, सिर्रीकला में सौ की संख्या पर डोज दी जाएगी। इसके लिए सेक्टर पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की गई है ताकि टीकाकरण में किसी प्रकार के कोई दिक्कत ना आए। बताना जरूरी है कि तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार तेजी के साथ टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और स्वत: लोग आकर टीकाकरण करा भी रहे हैं। ताकि कोई छूटने ना पाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor