The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। सिविल लाईन क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों से 4 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी सागर सिंह क्षेत्री को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब पास एक व्यक्ति सस्ते दाम में एक्टिवा वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन सत्य प्रकाश तिवारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सागर सिंह क्षेत्री निवासी सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। आरोपी के उसके कब्जे से चोरी की कुल 04 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा चोरी किये गये समस्त चारों वाहनों में थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 627/21, 628/21, 629/21 एवं 630/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी सागर सिंह क्षेत्री पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

जप्त चोरी की दोपहिया वाहनों की सूची 01. पैशन प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी जी/07/ एल डी/4475 02. एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/एच जेड/1103 03. प्लेजर क्रमांक सी जी/04/के क्यू/9311 04. एक्टिवा क्रमांक सी जी/04/एल एच/9144 गिरफ्तार आरोपी- आरोपी सागर सिंह क्षेत्री पिता प्रकाश सिंह क्षेत्री 21 वर्ष निवासी सिहावा भवन के पीछे जल संसाधन विभाग आवासीय कॉलोनी थाना सिविल लाइन रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *