The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजेश अग्रवाल प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी अभियान के बने प्रदेश मंत्री,नीलेश सिंह को मिली संभागीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Spread the love

अम्बिकापुर । प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की प्रदेश व सरगुजा संभाग की टीम का विस्तार करते हुए अभियान के राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने वह प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनकर ने छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रदेश मंत्री पद पर भाजपा नेता व पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को व सरगुजा संभाग के संभागीय उपाध्यक्ष पद पर नीलेश सिंह को नियुक्त किया है । प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनकर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अभियान के प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता को भाजपा नीत केंद्र सरकार की प्रत्येक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व उनका लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले यह सुनिश्चित करने के लिए अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की टीम की विशेष भूमिका रहेगी ।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए संभागीय अध्यक्ष विनोद हर्ष, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, लखनपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश साहू, दिनेश गुप्ता, हरमिंदर सिंह टिन्नी, अनिल तिवारी, देवनारायण यादव, बृजकिशोर पाण्डेय,अनुज तिवारी, अनिल जायसवाल, राजेश सिंह, बिहारी लाल तिर्की, सिकन्दर जायसवाल, अभिषेक जायसवाल,बंटेश्वर यादव,कामेन्द्र राजवाड़े अखण्ड विधायक, वेदांत तिवारी, प्रबोध सिंह, दिनेश तिवारी, कामेश्वर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने घर जाकर नेता द्वय को बधाई शुभकामनाएं दी ।

“रोशन वर्मा की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor