The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

स्कूल का ताला तोड़कर कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम झांकी में स्कूल का ताला तोड़कर 3 नग कंप्यूटर सेट एवं अन्य सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम झांकी की प्रधान पाठिका श्रीमती गोकृति तिवारी 58 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 22 अगस्त से स्कूल के सभी कर्मचारी हड़ताल में थे जो कि सफाई कर्मचारियों का पड़ताल 31 अगस्त को खत्म हुआ। स्कूल की सफाई के लिए श्रीमती शैलेन्द्री कुर्रे सफाई कर्मी को 1 सितंबर को सुबह 8:00 बजे भेजा गया था, उसने फोन पर सूचना दी कि स्कूल में चोरी हो गया है, जाकर देखने पर किसी ने स्कूल का ताला तोड़कर प्रधान पाठक कक्ष में रखा 3 नग कंप्यूटर तथा किचन के अंदर रखें समान बर्तन एवं बच्चों के खेल कूद के लिए रखे गए फुटबॉल ,बैट बॉल सहित अन्य सामान था कुल ₹35200 की चोरी कर लिया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 ,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor