The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मानसिक रूप से बीमार महिला दो बच्चों को लेकर कुंए में कूदी ,तीनों के शव बरामद

Spread the love


कोरबा। जिले में मानसिक रूप से बीमार एक महिला दो बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। बृहस्पतिवार सुबह तीनों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दीपिका थाना क्षेत्र के मांगामार गांव में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात रामगोपाल उइके की पत्नी गिरजा बाई (23) अपनी छह माह की बेटी सानिया और ढाई वर्ष के बेटे सिद्धांत को लेकर कुंए में कूद गई। बृहस्पतिवार सुबह तीनों के शव बरामद हुए।
अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरजा बाई रात में अपने बच्चों के साथ घर से निकली और पड़ोस के कुएं में कूद गई। इस दौरान रामगोपाल घर में सो रहा था। उन्होंने बताया कि जब सुबह लोगों ने शव कुएं में देखा, तब पुलिस को खबर दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor