The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बिजली विभाग का अधिकारी नहर में बहा ,गोताखोर की टीम कर रही है तलाश

Spread the love


कोरबा। जिले में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन करने के दौरान बिजली विभाग का एक अधिकारी नहर में बह गया है। कई घंटों से नगर सेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है,लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है।
रविवार देर शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोताखोर यह हादसा हुआ। गोताखोर की टीम को नहर में उतारकर जूनियर इंजीनियर हनेंद्र की तलाश लगातार की जा रही है, उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी के मुताबिक देर रात के बाद सोमवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक कनिष्ठ अभियंता हनेंद्र सिंह कंवर का कुछ पता नहीं चल सका है।घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor