The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Spread the love


पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरें, ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में कोई बाधा न पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ विद्यार्थियों को दिलाए, इसके लिए उन्हें प्रेरित करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से कराएं और छात्र-छात्राओं के बीच इसका प्रचार-प्रसार भी कराएं, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य को दी जाने वाली केंद्रांश की राशि अभी तक नहीं दी गयी है, इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संदर्भ में केन्द्र सरकार पुन पत्र लिखें। शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरें। जहां शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों की जल्द बहाली हो ताकि छात्र-छात्राओं के पठन पाठन में कोई दिक्कत न हो।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor