The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ , मंदिर में लगी भक्तों की कतार

Spread the love


रायपुर । शारदीय नवरात्र आज से प्रारंभ हो रहा है। आज से शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-आराधना की जाएगी। छत्तीसगढ़ के राजनादंगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बीती रात से ही श्रद्धालुओ का माता के दरबार पहुंचना शुरू हो गया। नवरात्र नव दिनों तक छत्त्तीसगढ़ ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों से माता बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते है। इसके अलावा बिलासपुर जिले के रतनपुर महामाया मंदिर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेश्वरी मंदिर मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलशों की स्थापना की जाएगी। प्रदेश के इन प्रसिद्ध शक्ति पीठों में व्यापक तैयारियां की गई है। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शुभ मुहूर्त में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। डोंगरगढ़, रतनपुर और दंतेवाड़ा में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं इन मंदिरों में पैदल और वाहनों से पहुंचेंगे। 9 दिनों ने देवी मंदिरों में आस्था की ज्योत जलेगी और भक्तों का मेला लगेगा। नवरात्रि में नव दिन तक डोंगरगढ़ में हर दिन लाखों भक्त मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। दूसरे राज्यों तक से भक्त बड़ी संख्या में यहां आते हैं। इसी कारण डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में हर एक्सप्रेस व लोकल ट्रेन का स्टॉपेज है। इतना ही नहीं कई बार तो यहां स्पेशल ट्रेन तक चलाई जाती है। लोगों की आस्था और उनकी सुरक्षा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन भी काफी गंभीर रहता है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक हो इसके लिए पूरा ध्यान रखा जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *