Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राजिम मंडी अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी ने फिंगेश्वर उपमंडी में चल रहे निर्माण का किया निरीक्षण

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। प्रदेश के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राजिम विधायक अमितेश शुक्ला के निर्देश पर कृषि उपज मंडी फिंगेश्वर में हो रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण में कृषि उपज मंडी राजिम के अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, कार्यपालन अभियंता पी एल पटेल, कृषि उपज मंडी राजिम के सचिव आर एल साहू, उप अभियंता योगेश चंद्राकर, विशाल ध्रुव निरीक्षक,उप निरीक्षक पवन पटेल, सपन शर्मा, उप अभियंता नगर पंचायत फिंगेश्वर जगदीश यादव, अतुल श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, कमलेश यदु पार्षद नगर पंचायत फिंगेश्वर ने नगर में चल रहे उक्त मंडी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और इन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश भी दिए साथ ही नगर पंचायत फिंगेश्वर में होने वाले टंकी निर्माण के स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर राजिम मंडी के अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी ने कहा कि किसान पुत्र भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व और अमितेश शुक्ला के परिवारिक सोच के प्रतिफल ही राजिम विधानसभा में विकास कार्य तेज गति से चल रहा है। श्री शुक्ला क्षेत्रवासियों को अपने परिवार मानकर राजिम विधानसभा के विकास के लिए हमेशा प्रयास में लगे रहते हैं यै उनकी लोकप्रियता का राज है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor