The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नागरिकों को स्वस्थ रखने रायपुर में खुला 21 वां निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र

Spread the love


रायपुर । नागरिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने तथा उनके दिनचर्या में योग को शामिल करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में रायपुर नगर निगम द्वारा नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार राजधानी रायपुर के विभिन्न स्थानों में निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में टिकरापारा, वार्ड क्र. 62, शहीद राजीव पांडे वार्ड के सरयू बांधा तालाब गार्डन रायपुर में 21 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वार्ड के पार्षद श्री सतनाम सिंह पनाग, छ.ग. योग आयोग के सचिव श्री एम एल पाण्डेय, योग आयोग के अधिकारी और योग साधक सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे। योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक श्री तीरथ राम साहू द्वारा प्रतिदिन सुबह 06 से 07 बजे तक सरयू बांधा तालाब गार्डन, टिकरापारा, रायपुर में किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor