The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :दो बच्चों को चोरी कर के ले जा रहे आरोपी पकड़ाए ,चार महिला सहित पांच गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”
भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र से दो बच्चों को चोरी कर ले रहे चार महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। अपने बच्चों उठाकर ले जाते देख मां ने शोर मचाना शुरू किया। तब तक आरोपी दोनों बच्चों को लेकर भाग गया, आरोपी के साथ घूम रही चार महिलाओ को मोहल्ले के लोगो ने पुलिस को सुचना दिया। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि बच्चों को बसंत लेकर भागा है। जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं से फोन करवाकर आरोपी बसंत को एक निश्चित ठिकाने पर बुलावाया। उसे वहीं दबोच लिया गया। दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक जोन-2 खुर्सीपार निवासी कृष्णा सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बीते मंगलवार 27 सितंबर को तकरीबन 04.40 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके दोनों बच्चों को उठाकर भाग निकला था। प्रार्थिया के चिल्लाने पर मोहल्ले में भीड़ जुट गई। । लोगों ने अज्ञात व्यक्ति की साथ घूम रही चार महिलाओं को मौके पर पकड़ा लिया। महिलाओं से पूछताछ करने पर उन्होंने अज्ञात पुरुष को नहीं पहचानने की बात कही। स्थानीय लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया। सूचना पर खुर्सीपार पुलिस उप निरीक्षक सतीश साहू, महिला प्रधान आरक्षक इलिजाबेथ, आरक्षक दीपक सिंह, हर्ष देवांगन, अमन शर्मा, सुभाष यादव, पंकज सिंह, हेमंत साहू मौके पर पहुंच गए। पुलिस महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई। थाने में महिलाओं से पूछताछ की गई। पहले तो सभी महिलाएं फफकर रोने लगी वह लगातार पुलिस को गुमराह करती रहीं । नाम पता पूछने पर सुनीता 35 वर्ष पति बसंत सिंह, धारा बाई 28 वर्ष पति अजय गोड़ , कलावती गोड़ 58 वर्ष पति गजाधर गोड़, रूपाबाई 26 वर्ष पति कौशल तथा बसंत गोड़ 43 वर्ष पिता बबली सभी आरोपी ग्राम धनपुरी शहडोल मध्यप्रदेश के रहने वाले है। पुलिस ने सभी महिलाओं को छोड़ देने का लालच देकर दोबारा पूछताछ की तब महिलाओं ने बताया कि उनका एक साथी बसंत है, जो बच्चों को लेकर गया है। पुलिस उन महिलाओं से मोबाइल के माध्यम से बसंत से बात कराकर बालक नाथ मंदिर के पास आने कहा गया। जैसे ही बसंत मंदिर के पास पहुंचा। पुलिस ने घेराबंदी कर बसंत को पकड़ा लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया । खुर्सीपार पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पांचो को जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *