The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन इंडोर स्टेडियम में,समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया होंगी शामिल

Spread the love


रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में एक अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, कई जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों सहित राजधानी में हर साल विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor