The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ब्रेकिंग: दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग तीन लोगों की मौत , 50 से अधिक लोगो का इलाज अस्पताल में जारी

Spread the love


यूपी/रायपुर। उत्तरप्रदेश के भदोही में दुर्गा पंडाल आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वही 50 से अधिक लोगो का इलाज अस्पताल में जारी है। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि मृतकों में 10 और 12 साल के लड़के और 45 साल की एक महिला शामिल है। आग में झुलसे सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक औराई थाना से सौ मीटर दूरी पर नरथुआ गांव में एक पूजा समिति के पंडाल में देर रात लगभग साढ़े नौ बजे आग लगी। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor