The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को जब पीड़िता के परिजनों ने देखा तो शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी मो.आलम निवासी ढाबापारा बागबाहरा और भुरका निवासी नाबालिग दोनों साथ में कॉलेज में पढाई करते थे। इस दौराना दोनों के बीच प्यार हो गया। उसके बाद आरोपी ने नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वीडियो दिखाकर नाबालिग को ब्लैकमेल करता था। नाबालिग ने जब आरोपी की बात नहीं मानी तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो वायरल करने के कुछ देर बाद वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक कई लोगों ने वीडियों को देख लिया था। इतना ही नहीं पीड़िता के परिजनों ने भी वीडियो देखा। हालांकि वीडियो देखने के बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 ,2( ढ) , 4 पास्को, 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor