The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कवर्धा हिंसा में पूर्व सांसद और पूर्व सीएम के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

Spread the love

कवर्धा। जिले में बीते चार दिनों से अशांति का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन ने 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक कर्फ्यू में ढ़ील दी थी, लेकिन लोगों को इस बात का पता ही नहीं चल पाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब कवर्धा दंगे मामले में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस पूरे मामले में सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। कवर्धा जिला मुख्यालय में 5 अक्टूबर को झंडा उतारने की बात को लेकर छोटा सा विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते उपद्रव में तब्दील हो गया, इसके बाद जो कोहराम मचा, हड़कंप मचाने वाला था। हालात के चलते जिला प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। कर्फ्यू आज भी जारी है। इस बीच इस पूरे मामले में भाजपा नेताओं को उपद्रवी बताया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक कवर्धा उपद्रव मामले में पुलिस ने 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। भाजपा ने जब एफआईआर की कॉपी कोर्ट से निकलवाई, तो पता चला कि इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के भी नाम जोड़े गए हैं। जिसमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, VHP जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर सहित कैलाश चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *