The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब बिक्री कर रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा ,40 पव्वा अंग्रेजी शराब तथा बिक्री की रकम जब्त

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पव्वा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब तथा बिक्री की रकम जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर की देर शाम खमतराई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास , रिंग रोड नंबर 02 गोदवारा में एक व्यक्ति को घेराबंदी कर अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से खाखी रंग के कार्टून मे 40 पौवा अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा स्पेशल 180ml शराब भरा कुल मात्रा 7 लीटर 200 मिली लीटर कुल कीमती 4800 रूपये एवं 200 रूपये बिक्री राशि को समक्ष गवाह मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पुलिस को संजय कुमार गोड s/o स्व मुनर गोड 42yr सा. बजरंग चौक गोगांव थाना गुढियारी जिला रायपुर बताया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत करवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *