The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

2020 के दंगों के दौरान कांस्टेबल की हत्या की आरोपी महिला नोएडा से गिरफ्तार

Spread the love

नईदिल्ली। 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या की आरोपी 27 वर्षीय एक महिला को दो साल बाद नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। दो साल से फरार महिला नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम कर रही थी। इसे 5 सितंबर 2020 को भगोड़ा घोषित करने के बाद 50,000 रुपये का इनाम रखा गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दंगे के दौरान रतन लाल के अलावा, शाहदरा के तत्कालीन डीसीपी अमित शर्मा और तत्कालीन एसीपी गोकलपुरी अनुज कुमार को भी गंभीर चोटें आई थीं और घायलों में पचास अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि तकनीकी निगरानी के दौरान यह सामने आया कि आरोपी का मोबाइल नंबर उपयोग में नहीं था, लेकिन कॉल डिटेल रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण करने पर पता चला कि उसके एक करीबी रिश्तेदार के मोबाइल नंबर से नोएडा में स्थित एक कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर बार-बार कॉल की जा रही थी, जिसने संदेह पैदा किया। गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-63 में कोजेंट बिल्डिंग के पास जाल बिछाया गया। भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor