Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रक में युवती के साथ रेप, आरोपी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Spread the love

अंबिकापुर। मध्यप्रदेश से युवती को अंबिकापुर बुलाकर बंधक बनाकर दैहिक शोषण करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाना जिला सिगरौली मध्य प्रदेश में 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दिनेश पटेल और अजय पटेल ने पीड़िता को अंबिकापुर बुलाकर ट्रक में दिनेश ने दुष्कर्म किया। इसके बाद ​पीड़िता को ट्रक में ही बंधक बनाकर अंबिकापुर से मुंबई ले गए। पीड़िता के हल्ला करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर मारपीट की। पीड़िता का अश्लील वीडियो आरोपी दिनेश ने अपने मोबाइल में बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इसके बाद मुंबई से कटनी के ट्रेन में बैठा कर उसे वापस भेज दिए। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना ने मामले को अंबिकापुर थाना गांधीनगर भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor