Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

मुख्यमंत्री 19 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोनारगढ़ तथा केरा में ग्रामीणों से करेंगे भेंट-मुलाकात

Spread the love

“सुरेश यादव की रिपोर्ट”

जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मुख्यमंत्री 19 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोनारगढ़ तथा केरा में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इस दौरान शिवरीनारायण में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और महानदी आरती में भी भाग लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल 19 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे विकासखण्ड डभरा के चन्द्रपुर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और 11.05 बजे चन्द्रपुर स्थित मां चन्द्रहासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात 11.30 बजे चन्द्रपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे आरसमेटा हेलीपेड, तहसील अकलतरा पहुंचेंगे। वे दोपहर 12.05 बजे जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोनारगढ़ पहुंचेंगे और वहां लोगों से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 1.55 बजे आरसमेटा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.10 बजे मेला ग्राउण्ड शिवरीनारायण हेलीपेड पहुंचेंगे। वे 2.20 बजे से विधानसभा पामगढ़ के ही ग्राम केरा में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 4.50 बजे केरा से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे और वहां शिवरीनारायण में 6.10 बजे से 6.25 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा महानदी आरती में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात् 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक शिवरीनारायण में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। वे 19 अक्टूबर को रात्रि विश्राम शिवरीनारायण में करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor