The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दो लोगों का जीवन रोशन कर गये बिलासपुर के रोहन मौर्य

Spread the love

“सुरेश यादव की रिपोर्ट”

बिलासपुर। वायरलेस कॉलोनी बिलासपुर निवासी, स्वर्गीय रोहन मौर्य का 24 वर्ष की अल्प आयु में 18 अक्टूबर को अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया। इस दुःख की घड़ी में भी उनके पिता रूपेंद्र मौर्य जी ने समाजवादी धारा का परिचय देते हुए नेत्रदान की इच्छा जाहिर की। नेत्रदान करने के लिए उन्होंने हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया।हैंड्स ग्रुप की टीम से अध्यक्ष अविनाश अहूजा सिम्स की टीम एवं नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन को लेकर अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे और उनका सफल नेत्रदान करवाया।हैंड्स ग्रुप की टीम ने मौर्य परिवार को साधुवाद दिया और कहा कि उन्होंने दो लोगों के अंधेरे जीवन मे रोशनी लाने का प्रयास किया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor