Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अपनी मांगों को ले हजारों की संख्या में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने निकाली रैली, भरी हुंकार

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा आज कांकेर जिला मुख्यालय में अधिकार रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जन सैलाब देखने को मिला। कांकेर जिला मुख्यालय में पहली बार भारी संख्या में पिछड़ा वर्ग समुदाय के लोग इक्कठा होकर अपनी मांगो को लेकर मुखर हुए है। सर्व पिछड़ा वर्ग समुदाय ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा . जिला मुख्यालय कांकेर में बस्तर संभाग के अलावा बालोद,धमतरी, मानपुर, मोहला से हजारों पिछड़ा वर्ग समुदाय के लोग इकट्ठा हुए जहा कांकेर नरहरदेव देव मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान पिछड़ा वर्ग समुदाय का जन सैलाब जिला मुख्यालय में उमड़ पड़ा जहा गली-मोहल्ले में खचा-खच भीड़ थी। गौरतलब हो कि सर्व पिछड़ा वर्ग समुदाय का मांग है कि राज्य पिछड़ा वर्ग के 52 प्रतिशत आबादी के आधार पर 26 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने, पिछड़ा वर्ग को परंपरागत वनवासी होने के नाते पांचवी अनुसूची में शामिल किए जाने, राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में भारत सरकार के जनसंख्या गणना के आधार पर जिन ग्राम पंचायतों में पिछड़ा वर्ग के बहुलता है.ऐसे ग्राम पंचायत में पिछड़ा वर्ग के सरपंच समेत अन्य पद आरक्षित किए जाने, छत्तीसगढ़ व केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा से लेकर कालेज की पढ़ाई के लिए संचालित सभी आश्रम के छात्रावास में पिछड़ा वर्ग छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षण और छात्रवृत्ति एक समान किए जाए. पिछड़ा वर्ग परंपरागत वनवासियों को वनअधिकार मान्यता पत्र जो वर्तमान में लंबित है। उसे तत्काल प्रदान किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor