The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बेमौसम बारिश सेे धान की फसलो को हो रहा भरी नुकसान, किसान परेशान

Spread the love

”सुरेश यादव की रिपोर्ट”
जांजगीर चांपा।
जांजगीर चांपा जिले में खेतों में लगायी गयी धान की फसल को बारिश और तेज हवा के कारण भरी नुकसान का सामना करना हुआ है । बारिश के साथ हवा के कारण धान की फसल खेतों में गिरने से क्षति हुई है । जिससे किसानों के परेशानी बढ गई है। अधिकांश किसानों का धान की फसलें से बलिया निकल आई है और पकने के लिए तैयार हो गया है। वही हरहुना धान पककर तैयार भी हो गया है। गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिले के किसान धान की खेती सर्वाधिक मात्रा में करते हैं। जिससे किसान अपने बच्चे की पढाई, सहित अपने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के सपने अपने मन में संजोये रखते हैं। बारिश और तेज हवा के चलते फसलें खेत में दफन हो गई हैं । जिससे धान की फसल सड़ने के कगार पर पहुंच गई हैं। यदि बारिश नहीं थमी तो फसल और भी ज्यादा नष्ट हो सकती है. जिले के किसान अपनी आंखों के सामने ही फसलों को बर्बाद होता देख रहे हैं. लेकिन वह चाहकर भी कुदरत के कहर से फसलों को बचाने का कोई उपाय भी नहीं कर पा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor