The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई जीत

Spread the love

THEPOPATLAL रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 7 रनों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाबी पारी में बेंगलुरु के बल्लेबाज भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ कर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। इसके बाद पवेलियन में बेंगलुरु के खिलाड़ी इस तरह खुशी से उछल पड़े, मानो उनकी टीम ने IPL̥जीत लिया हो।टारगेट चेज करते हुए बेंगलुरु को आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 15 रन चाहिए थे। दिल्ली के आवेश खान आखिरी ओवर कर रहे थे और सामने थे मैक्सवेल। उन्होंने पहली ही बॉल पर चौका लगाकर रोमांच का वोल्टेज बढ़ा दिया, लेकिन अगली 2 गेंदों में सिर्फ 3 रन आए। चौथी बॉल पर श्रीकर भरत कोई रन नहीं बना सके। डॉट बॉल देखकर आवेश और पंत दोनों हंसने लगे। फिर पांचवी गेंद पर जब सिर्फ 2 रन मिले तब अक्षर पटेल भी हंसने लगे।

अब आखिरी बॉल पर 6 रन चाहिए थे। दिल्ली को अपनी जीत कन्फर्म लग रही थी, लेकिन आवेश ने लेग साइड के बहुत बाहर बॉल फेंकी और अंपायर ने वाइड का इशारा किया। बेंगलुरु को एक एक्स्ट्रा रन मिल गया। अब आखिरी बॉल पर बेंगलुरू को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और भरत ने एक ऊंचा शॉट लगाया। देखते ही देखते बॉल बाउंड्री के पार चली गई और मैच बेंगलुरु की झोली में। इस रोमांचक जीत पर बेंगलुरु का डगआउट इतना खुश हुआ जैसे IPL ही जीत लिया हो।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor