The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक चोरी ,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेंक पाईट डब्लूजीसीआर उरकुरा के पास खड़ी ट्रक को किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी दुर्ग निवासी हेमंत कुमार पाल 54 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह मधु फर्टीलाईजर में मुंशी का काम करता है। उनके कंपनी का ट्रक क्रं CG04 JD 0487 को चालक मोहन साहू चलाता है उक्त ट्रक को चालक मोहन साहू 21-10-2022 को रेक पाईट डब्लूजीसीआर उरकुरा में खडी कर अपने घर बिरगांव चला गया था। ट्रक 23-10-2022 के दोपहर करीब 03-00 बजे रेक पाईट उरकुरा में खडे देखा। 24-10-2022 के सुबह करीबन 07-30 बजे माल लोड करने कि सूचना मिलने पर वह रेक पाईट डब्लूजीसीआर उरकुरा गया तो ट्रक खड़ी किये गए स्थान पर नही था। कोई अज्ञात चोर कंपनी के ट्रक को चोरी कर ले गया। ट्रक दीपक कुमार शर्मा के नाम पर पंजीकृत है ट्रक क्र CG04 JD 0487 जिसका मांडल नंबर 2012 का जिसका इंजन नंबर B591803221J63285822, चेचिस नंबर MAE466420C2J20561 है किमती करीबन 300000/रू है ट्रक पुरानी चालू हालत मे है मैं व कंपनी के अन्य लोग ट्रक का आसपास काफी तलाश किये नही मिलने पर आज इस समय थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *