The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

धान खरीदी को लेकर कलेक्टर के निर्देश हवाहवाई, जमीनी स्तर पर कोई तैयारी नही, 3 दिन बाद धान खरीदी

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कलेक्टर में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी को लेकर आवश्यक तैयारी करने निर्देश दिए थे। लेकिन कलेक्टर का यह निर्देश हवाहवाई दिखाई दे रहा है। तभी तो अब तक जमीनी स्तर पर कोई तैयारी दिखाई नही दे रही है। जबकि धान खरीदी मात्र 3 दिवस ही बाकी है। ऐसे में धान खरीदी प्रभावित न हो जाए। जिले में करीब 1 लाख 15 हजार 928 कृषकों से सेवा सहकारी समिति के 90 समितियों के 103 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जाएगी। यह एक माह के खरीदी में लगभग 46 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इतने अधिक किसानों से भारी मात्रा में धान आने की भावना है। बावजूद उपार्जन केंद्रों में तैयारी दिखाई नही दे रही है। जबकि केवल 3 दिवस धान खरीदी को बाकी है। यानी 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारम्भ हो जाएगी। ऐसे में सेवा सहकारी समिति के अधिकारी कर्मचारी गम्भीर दिखाई नही दे रहे है। वही जिला विपडन अधिकारी भी इसे लेकर गम्भीर नही है। इसके कारण अब तक उपार्जन केंद्रों में कोई तैयारी नही दिखाई दे रही है। जबकि कलेक्टर ने त्यौहार के पूर्व ही बैठक कर तैयारियों को पूरा करने निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी कलेक्टर के निर्देश को किसी ने गम्भीरता से लिया हो ऐसा नही लग रहा है। जबकि उपार्जन केंद्रों में न तो उचित साफ सफाई हुई है और न ही धान रखने वाले चबूतरे की मरम्मत हुई हुई है। कई जबूतरा जर्जर हो चुका है। वही सफाई नही होने के कारण बड़े बड़े घास उग आए है। उपार्जन केंद्रों तक जाने वाली मार्ग भी अत्यधिक जर्जर है। जबकि यहां किसान अपने ट्रेक्टर से धान लाते है जिन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में तीन दिन बाद धान खरीदी शुरू हो जाएगी, इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नही दे रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor