The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मोटरसाइकिल से गिर जाने से युव​क की मौके पर मौत

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कबीरधाम। भोरमदेव मार्ग पर जैताटोला मोड़ के पास एक युवक के खेत में मोटरसाइकिल से गिर जाने से मौत हो गई। बोड़ला थाना के डायल 112 के कर्मचारी ननकू मेरावी ने बताया कि कवर्धा मजगांव निवासी देवानंद गंधर्व पिता दुलारी गंधर्व जैताटोला मोड़ के पास अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 09जेजी 2550 से गिर कर सड़क से दो-तीन हाथ नीचे खेत में पड़ा हुआ था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *