The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नाली निर्माण कार्य से पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने पर कल सुबह शाम बठेना वार्ड पानी टंकी से सम्बन्धित तीन चार वार्ड बाधित रहेगा

Spread the love
“वैभाव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। सिहावा रोड शांति कालोनी के आगे पाईप लाईन क्षतिग्रस्त की जानकारी मिलते ही महापौर विजय देवांगन ने जल विभाग को निर्देशित किया जिस पर तत्काल सुधार कार्य जारी जहां निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी एवं इंजीनियर कमलेश ठाकुर और सहायक लिपिक मंगलू निर्मलकर उपस्थित।सिहावा रोड महालक्ष्मी इंकलेव (शांति कालोनी चौक) नेकी की कुटिया के पास टैंक भरने वाले पाईप लाई (राइजिंग पाईप) क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे बठेना वार्ड की पानी टंकी नहीं भर पायेगा जिससे संबन्धित वार्ड,सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, सुंदरगंज वार्ड प्रभावित क्षेत्र कल सुबह शाम पेयजल आपूर्ति बाधित होगा जिसके लिए जल विभाग नगर पालिक निगम खेद व्यक्त करता है। प्रभावित क्षेत्र में महापौर विजय देवांगन ने पानी टैंकर से पेयजल सप्लाई करने निर्देशित किए।प्रभावित क्षेत्र में कल सुबह शाम पेयजल आपूर्ति बाधित होगी इसके लिए निगम द्वारा मुनादी भी कराई गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor