The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बंजारी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। ग्राम पंचायत बंजारी के शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान के सामने शनिवार सुबह 11 से 2 बजे तक जन जागरूकता धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विक्रम बंजारे ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा गरीब परिवार के लोगों को गरीब कल्याण अन्न योजना द्वारा मुफ्त में प्रति व्यक्ति 5 को किलो चावल और 1 किलो चना प्रदान किया जाता है। इसे राज्य के भूपेश बघेल सरकार द्वारा गरीब परिवारों को प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिसकी जागरूकता हेतु गांव-गांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त नागरिकों को योजनाओं के लाभ हेतु जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी विक्रम सिंह बंजारे अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुरूद, सहसंयोजक तुला रामपाल आईटी सेल बुथ अध्यक्ष, डोमार मनहर ग्राम पंच,ओमकार यादव, गिरवर मनहर, धनीराम टंडन, यशवंत मनहर, मन्नू टण्डन, युगल मार्कण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


  

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *