Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान से 40 हजार रुपये नगदी एवं सोने का मंगलसूत्र और लॉकेट चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक सूने मकान से 40 हजार रुपये नगदी एवं सोने का मंगलसूत्र और लॉकेट चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती गोगांव निवासी शुभम लहरे 26 वर्ष ने गुढ़ियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 5.11.2022 को देर शाम घर के सामने गेट में ताला लगाकर पुरे परिवार के साथ मंदिर हसौद रिस्तेदार के यहां कार्यक्रम में गया था। रात्रि करीब 2 बजे घर वापस आने पर घर के सामने गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो कमरे में रखी आलमारी का ताला खुला चाबी लगी हुयी थी। कोई अज्ञात चोर छत के रास्ते कमरे में प्रवेश कर आलमारी खोलकर नगदी रकम लगभग 40,000 रूपये एवं सोने का मंगल सूत्र पुरानी इस्तेमाली तथा बच्चे का छोटा सोने का लाकेट कीमती 5,000 रूपये को चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 ,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor