Wednesday, November 4, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

घर से स्कूल के लिए निकली 10 की छात्रा नहीं लौटी वापस ,पिता ने थाने दर्ज कराई रिपोर्ट

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
आरंग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अकोली कला निवासी प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की वह आरंग वाइन शाप में मल्टी वर्कर का कार्य करता है तथा आरंग दीन दयाल कालोनी में किराये के मकान में पत्नि बच्चों के साथ रहता है। प्रार्थी की बेटी उम्र 15 वर्ष 7 माह 23 दिन कक्षा 10वीं में शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल आरंग में पढाई करती है । 07/11/2022 को वह स्कूल जाने के लिए करीब 10.30 बजे प्रात: स्कूल बैग लेकर घर से निकली थी जो शाम करीब 6 बजे तक वापस नहीं आने से प्रार्थी की पत्नि ने फोन कर बेटी के स्कूल से वापस नहीं आने की जानकारी देने पर वह बेटी के बारे में परिचित व रिश्तेदारों में पता किया कोई पता नहीं चला। प्रार्थी की बेटी स्कूल ड्रेस नीला रंग कुर्ती एवं सफेद पैजामा, सफेद दुपट्टा, बांए नाक में सोने की फूल्ली कान में आर्टिफिशियल बाली पहनी हुई है । प्रार्थी ने अपनी लड़की की सहेली से पता किया तब जानकारी मिली की उसकी लड़की अपनी सहेली से मोबाइल का एक सिम लेकर गई है। प्रार्थी को संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को बहला -फुसला कर अपने साथ ले गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor