The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतर समूह प्रतियोगिता व संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बताया अनुशासन का महत्व

Spread the love

रायपुर। अंतर समूह प्रतियोगिता व संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 2021- 22 का आयोजन 15 नवंबर से शुरू हो गया है। उक्त शिविर का शुभारंभ ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास , ग्रुप कमांडर रायपुर और कैंप कमांडेंट कर्नल अश्विन सिन्हा 27 छत्तीसगढ़ बटालियन के ओपनिंग एड्रेस से किया गया। कैंप सहायक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार के एकल प्रबंधन से संचालित हो रहा है। उद्घाटन भाषण ग्रुप कमांडर एके दास द्वारा शिविर के सभी 443 कैडेट को शिविर के आयोजन का महत्व बताते हुए अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। कैंप में सूबेदार मेजर प्रथम सिंह, कैंप अजुडेंट कैप्टन विजय सिंह राजपूत, लेफ्टिनेंट सरिता कुशवाहा, साथ ही रायपुर ग्रुप, इंदौर ग्रुप ग्वालियर ग्रुप, सागर ग्रुप, भोपाल ग्रुप व जबलपुर ग्रुप से आए एसोसिएट एनसीसी अधिकारी पी आई स्टाफ उपस्थित रहे। सूबेदार मेजर प्रथम सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ कैडेट्स की स्वच्छता वा स्वास्थ्य संबंधी बातों के गंभीरता के साथ पालन ​​करने की बात बताई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor