The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खेत पर युवक का खून से लथपथ लाश मिलने से गांव में पसरा सन्नाटा,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव घास काटने गए युवक की खेत पर ही खून से लथपथ लाश मिली है। युवक 9 अक्टूबर को हाथ में हंसिया लेकर खेत की ओर घास काटने निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने युवक की खोजबीन की। देर रात ग्रामीणों ने सूचना दी कि युवक दिनेश धीवर की किसी ने हत्या कर दी है। युवक पर हंसिये से वार किया गया है। सीपत पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। दिनेश धीवर के शर्ट-पैंट उतारकर उसके हाथ-पैर को बांधा गया था। खबर मिलने के बाद कोतवाली CSP स्नेहिल साहू, सीपत टीआई राजकुमार शौरी व उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने जमीन विवाद की कहानी बताई। अब दिनेश की हत्या के पीछे जमीन विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस गांव के एक संदेही को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *