The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

टेलीकॉम दुकान में मोबाइल देने के बहाने 39 हजार का मोबाइल किया पार,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। टेलीकाॅम दुकान में मोबाईल फोन देखने के दौरान चोरी करने वाले आरोपी अभ्युदय चैहान 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सुहेल रजा ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लोधीपारा चैक पंडरी स्थित भाग्यश्री टेलीकाॅम में सेल्स का काम करता है। 8 अगस्त को रात लगभग 9 बजे एक व्यक्ति मोबाईल खरीदने आया जिसे वह मोबाईल दिखा रहा था जो अलग अलग मोबाईल दिखाने कहने पर प्रार्थी मोबाईल निकालने काऊंटर में झुका उसी समय वह अज्ञात व्यक्ति ओप्पो कंपनी का रेनो 6 प्रो मोबाईल फोन सेट​ किमत 39,000रु को डिब्बा सहित पकड़कर अपने मोटर सायकल में भाग गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 164/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अभ्युदय चैहान निवासी व्ही.आई.पी. कालोनी पंडरी रायपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor