Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विभिन्न जगहों पर छापेमारी 118 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। जिला खाद्य अधिकारी एवं मंडी निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से कांकेर तहसील के ग्राम कोदागांव निवासी देवांगन ट्रेडर्स के प्रोपाइटर वीरेन्द्र देवांगन एवं ग्राम पोटगांव के फुटकर व्यापारी सुनील कुमार प्रयाग दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देवांगन ट्रेडर्स कोदागांव का जांच करने पर स्टॉक भिन्नता पाये जाने पर 22 क्विंटल (55 कट्टा) धान एवं फुटकर व्यपारी सुनील कुमार प्रयाग द्वारा परिधि से अधिक धान क्रय करने के कारण 16 क्विंटल (40 कट्टा) धान और ग्राम दसपुर निवासी कैलाश सलाम द्वारा मण्डी अधिनियम की धारा 31 का उल्लंघन करने पर 80 क्विंटल (200 कट्टा) इस प्रकार 118 क्विंटल धान (295 कट्टा) को जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत 03 प्रकरण कायम किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor