The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा ,मौत

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर टाटीबंध चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टेमरी माना थाना माना कैम्प रायपुर शिव राम निषाद 44 वर्ष ने आमानाका थाने शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी को 24.11.2022 को 07.20 बजे पंचम पटेल ने फोन कर बताया कि आपके साडु अनुरूद्ध निषाद का टाटीबंध चौक के पास एक्सीडेन्ट हो गया है। जहां पर उसकी मृत्यु हो गयी है ,जिसे एम्स लेकर गये है। तब वह तुरन्त एम्स अस्पताल पहुंचा तो पंचम पटेल से मिला जो उसे बताया कि अनिरूद्ध निषाद अपनी मोटर सायकल क्रमाक CG-04-KY-9496 से अपना काम से वापस घर आ रहा था टाटीबंध नया बाईपास रोड शराब भटटी के पास पहुंचा था कि ट्रक क्रमाक CG-07-CG-9500 का चालक अपनी ट्रक को तेज गति एंव लापरवाहीपुर्वक चलाते हुये। उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया,जिससे ट्रक का टायर अनिरूद्ध निषाद सीने के उपर चढ गया एयर उसकी मौके पर मौत हो गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor