The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों की मौत

Spread the love

बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोमरा गांव के जंगल में हुई और इसमें दो महिला नक्सली समेत 4 नक्सली मारे गए।
कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पोमरा गांव के जंगल में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी सदस्य मोहन कड़ती, सुमित्रा, माटवाड़ा एलओएस कमांडर रमेश और लगभग 40 माओवादी मौजूद हैं। सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय जर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त पर भेजा गया। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे जब सुरक्षाबलों के जवान पोमरा गांव के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हुई है तथा क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor