The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

छ.ओ. में संभाग स्तर पर खेलेंगे चौबेबांधा के छात्र चांदनी और हीरेंद्र

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में चौबेबांधा के खिलाड़ी जिला स्तरीय आयोजन गरियाबंद में हुए वहां शानदार खेल का प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया पश्चात इनका चयन संभाग स्तर पर हुआ है जानकारी देते हुए मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक पीआर धनकर ने बताया कि बालिका फुगड़ी 6 वर्ष से 18 वर्ष के अंतर्गत कुमारी चांदनी साहू ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा भौंरा में हिरेंद्र कुमार पटेल प्रथम रहे। दोनों छात्र छात्राओं का चयन संभाग स्तर पर किया गया है शीघ्र दोनों छात्र खेल का प्रदर्शन करेंगे। शाला प्रबंधन समिति प्राथमिक शाला के अध्यक्ष प्रभा सोनकर, पूर्व माध्यमिक शाला के अध्यक्ष ओम बाई साहू, प्रधानपाठक पीएस विमला धनकर, एमएस टीआर धनकर, शिक्षक बलराम साहू, ज्योति सिंह ठाकुर सहित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने इन दोनों खिलाड़ी छात्र को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *