The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री को बाबा गुरु घासीदास जयंती मेला में शामिल होने का दिया न्योता

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के नेतृत्व में सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यंमत्री को सारंगढ़ में आगामी 18, 19 एवं 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाले बाबा गुरु घासीदास जयंती मेला में शामिल होने का न्योता दिया। सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष देव नारायण वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि सारंगढ़ में प्रतिवर्ष बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर इस मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस अवसर पर सर्वश्री गणपत जांगड़े, नन्दराम सुमन, खगेश्वर रात्रे, शैल कुमार अजगल्ले, रमेश कोसले सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor