The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :नेहरू नगर के एक घर से 38 पेटी शराब जब्त, भाजयुमो ने कांग्रेस पर शराब के बल पर चुनाव लड़ने का लगाया आरोप

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
भानुप्रतापपुर।
विधानसभा उप चुनाव की सरगर्मी के बीच एक मकान से देशी शराब की 38 पेटी शराब रखने की सूचना पर भाजयुमो के कार्यकर्ता नेहरू नगर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस पहुँची और आबकारी विभाग भी पहुँचा और पंचनामा बनाकर दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर वहाँ रखे 38 पेटी शराब कक जब्त किया गया।
भाजयुमो ने आरोप लगाया है कि यह कांग्रेसियों के द्वारा रखा गया है। प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा यह कांग्रेसियों का ही शराब है और हमारे युवा मोर्चा दो कांग्रेसियों को यहां से भागते हुए देखा है। भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और आबकारी विभाग पुलिस विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए कार्रवाई में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया है। एसडीएम प्रतीक जैन ने कहा नेहरू नगर में शराब रखा गया है। आबकारी विभाग इसे जब्त किया है जिस पर दोषियों पर उचित कार्यवाही होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor