Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

किरना में हुये जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत किरना में पिछले दिनों शौर्य इस्पात उद्योग को लेकर पर्यावरण के मामले में जनसुनवाई तय की गई थी ।महज दो घंटा के भीतर समाप्त किए गए जनसुनवाई में क्षेत्रिय लोगों की संख्या नगण्य थी वहीं बाहरी लोगों का दबदबा था तय समय-सीमा से एक घंटा पूर्व शुरू हुई जनसुनवाई से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया ग्रामिणो का कहना था कि इस मामले को लेकर गांव व आस पास के क्षेत्र में मुनादी भी नहीं करायी गई है इस मामले में जिन लोगों को अवगत कराया भी गया था उन्हें समय सीमा ग्यारह बजे की बतायी गई थी लेकिन जनसुनवाई को समय सीमा से एक घंटा पूर्व शुरू कर दो घंटा के भीतर समाप्त कर दिया गया ग्रामीणों के अनुसार जनसुनवाई में भाडे के बाहरी लोगों की संख्या अधिक थी जिन्हें वाहनों में भर-भर कर शोर्य इस्पात संयंत्र के मैनेजमेंट के द्वारा लाया गया था ।स्थानीय ग्रामीणों ने इस मामले पर पंचायत प्रतिनिधियों पर सांठ गांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि जनसुनवाई को पर्दे के पिछे की गई है ।

” शैलेष राजपूत की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor